Advertisement
बेनीगंज मोहल्ले में दो परिवारों के बीच हुए विवाद में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष की महिला के साथ मारपीट करते हुए उसके सिर के बाल उखाड़ डाले। बाद में घायल महिला यही उखड़े हुए बाल लेकर थाने शिकायत करने पहुंची।घायल महिला बसंती पत्नी देव सिंह ठाकुर के मुताबिक वह बेनीगंज मोहल्ले में किराए के घर में रहती है। बीती शाम वह अपने घर के बाहर बैठी थी, वहीं मोहल्ले के कुछ बच्चे झगड़ रहे थे। जब बसंती ने उन्हें मना किया तो मोहल्ले के दिव्यांग व्यक्ति सुनील पटेल ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। गालियों का विरोध करने पर सुनील पटेल ने बसंती को पीटना शुरू कर दिया।इसी बीच सुनील का भाई रवि पटेल और पत्नी प्रभा पटेल वहां आ गए और उन्होंने बसंती पर ईंट से हमला कर दिया। ईंट लगने से बसंती का सिर फट गया है, साथ ही प्रभा और उसके देवर रवि ने बसंती के सिर के बाल भी उखाड़ डाले।बसंती का कहना है कि मारपीट करने के बाद प्रभा पटेल ने अपने दिव्यांग पति सुनील के साथ कोतवाली थाने में झूठी शिकायत भी कर दी। थाने में अपने सिर के उखड़े हुए बाल दिखाकर महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |