Advertisement
बाकें बिहारी की महिमा विश्व में चारों ओर है। इसी महिमा के चलते मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ वृन्दावन पहुचें। जहां उन्होंने बाके बिहारी मंदिर में पूजा अर्चना की और नंगे पैर गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा करते हुए,लोक मंगल की कामना की।कृष्णा की नगरी वृन्दावन की महिमा चारों और फैली है। विश्व के कोने-कोने से प्रतिदिन करोड़ो श्रद्धालु बाकें बिहारी के दर्शन करने आते है। मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी पत्नी संग मथुरा-वृन्दावन पहुंचे। यहाँ पहुंचकर मुख्यमंत्री शिवराज ने कृष्णजन्मभूमि में दर्शन किये। और वृन्दावन में बाकें बिहारी के मंदिर में पूजा अर्चना की। साथ ही शिवराज ने पत्नी साधना सिंह के साथ नंगे पैर गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा और पूजा की।शिवराज ने मथुरा वृन्दावन के कई और मंदिरों में पहुंचकर दर्शन किये। और लोक मंगल की कामना की। सीएम शिवराज ने वृन्दावन में दर्शन करने के बाद लिखा की। जब से प्रीत लगी मोहन से, लोभ मोह सब छूटा मन से।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |