Advertisement
झाबुआ। जिला अस्पताल में मेडिकल आफिसर के रूप में पदस्थ डॉ. निशा भायल (25वर्ष) ने गुरुवार रात जिला मुख्यालय के मेघनगर नाका स्थित किराए के आवास में फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली। मामला आत्महत्या का है अथवा उनकी हत्या कर दी गई, यह रहस्य अभी बना हुआ है। पुलिस द्वारा सभी बिंदुओं से जांच शुरू कर दी गई है।
सीएमएचओ डॉ. जे एस ठाकुर से प्राप्त जानकारी अनुसार वे जिले के पेटलावद की रहने वाली थी और एमबीबीएस की डिग्री हासिल करने के बाद एक साल के बांड पर करीब छह माह पूर्व झाबुआ जिला अस्पताल में मेडिकल आफिसर के रूप में पदस्थ हुई थीं।
थाना कोतवाली प्रभारी सुरेन्द्र सिंह गाडरिया ने शुक्रवार को बताया कि बीती रात घटना के बारे में जानकारी मिलने पर डॉ. निशा भायल का फांसी पर लटका हुआ शव उनके मेघनगर नाका स्थित मकान से बरामद किया गया। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ। पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |