Advertisement
चिट्ठी लिखकर 15 साल का किशोर घर से गायब हो गया।लिखा पापा मैं अब कभी लौटकर नहीं आऊंगा, आप मेरा इंतजार मत करना। चार दिनों से पुलिस और घरवाले तलाश रहे हैं, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने पहले गुमशुदगी का मामला दर्ज किया बाद में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। हबीबगंज पुलिस के मुताबिक, अर्जुन दास (36) टैक्सी चालक है और ई-1 अरेरा कॉलोनी स्थित बंगले के सर्वेंट क्वार्टर में रहते हैं । उनका 15 वर्षीय बेटा सचिनदास नालंदा पब्लिक स्कूल में पढ़ता है। एक दिसंबर को उन्होंने बेटे सचिन को स्कूल से घर छोड़ा और काम पर चले गए। शाम करीब पांच बजे पत्नी ने फोन पर बताया कि सचिन घर से कहीं चला गया है। वह घर पर एक चिट्ठी छोड़ गया है, जिस पर लिखा था कि पापा मैं जा रहा हूं, अब लौटकर नहीं आऊंगा। आप मेरा इंतजार मत करना। यह चिट्ठी लेकर वे थाने पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |