Advertisement
राजगढ़। राजगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम चैनपुरिया में रहने वाले 32 वर्षीय दिव्यांग युवक ने शौचालय में रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मर्ग कायम कर जांच शुरु की।
एएसआई समीर खान के अनुसार बीती रात ग्राम चैनपुरिया निवासी गजराजसिंह (32) पुत्र कालूसिंह गुर्जर ने शौचालय में रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताया गया है कि दो साल पूर्व सड़क हादसे में युवक के दोनों पैर विच्छेद हो गए थे, जिसके चलते जीविका को लेकर परेशान था। युवक ने किन हालातों के चलते यह आत्मघाती कदम उठाया, इसका वास्तविक कारण का पता नही लग सका। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरु की।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |