Advertisement
दमोह जिले के मड़ियादो कस्बे में सरकारी गर्ल्स हॉस्टल के पास पुराना छोटा शिव मंदिर है. जहां हर दिन सैकड़ों लोग जल अर्पण करने आते हैं. सोमवार की सुबह जब लोग मंदिर पहुंचे तो लोगों ने देखा की शिवलिंग खंडित अवस्था में था. शिवलिंग के पास एक बड़ा पत्थर पड़ा था. जिससे साफ था की उसी पत्थर से शिवलिंग को खंडित किया गया. मंदिर परिसर के पास एक हाथ में पहनने वाला कड़ा और शराब की बोतल भी पड़ी थी, जिसके बाद कयास लागये जा रहे हैं की किसी शराबी ने इस घटना को अंजाम दिया गया है.शिवलिंग खंडित होने की खबर पुलिस को दी गई. जिसके बाद मड़ियादो पूलिस ने मोर्चा संभाला है. वहीं बड़ी संख्या में लोग भी मौके पर जमा हैं. ग्रामीणों के मुताबिक इस इलाके में पहले भी शिवलिंग से छेड़छाड़ का मामला सामने आ चुका है और इस बार शिवलिंग खण्डित किया गया है. घटना के बाद लोगों में रोष है और अज्ञात तत्व को गिरफ्तार करने की मांग लोग कर रहे हैं। आपको बता दें कि दो महीने पहले दमोह जिला मुख्यालय पर धरमपुरा इलाके में भी एक शिव मंदिर को निशाना बनाकर शिवलिंग खंडित किये जाने की वारदात सामने आई थी. हालांकि पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी को धर दबोचा था. इस नई वारदात के बाद जिला मुख्यालय से पुलिस अधिकरियो की टीम मड़ियादो रवाना हुई है और पुलिस पूरे मामले की जांच करने के साथ अज्ञात आरोपी की तलाश में जुट गई है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |