Advertisement
कोलार इलाके में किशोरी के साथ उसके बॉय फ्रेंड ने रेप किया। इसका खुलासा तब हुआ जब किशोरी गर्भवती हो गई। पुलिस को लड़की ने बताया कि आरोपी उस पर शादी का दबाव बनाकर कई बार उसके साथ संबंध बनाए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के मुताबिक, इलाके में रहने वाली 16 साल की किशोरी पांचवी तक पढ़ी है। वर्तमान में वह घर में ही रह रही है। दो साल पहले उसकी दोस्ती अकबरपुर में रहने वाले अभिषेक राजपूत (20) से हुई थी। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चलने लगा। आरोपी ने किशोरी को शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए। किशोरी ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसके साथ कई बार गलत काम किया। हालही में उसके पेट में दर्द उठा। परिजन उसे डाक्टर के पास लेकर गए। डाक्टर ने बताया कि किशोरी चार माह की गर्भवती है। इस पर परिजन किशोरी को थाने लेकर आए। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया है। वह प्राइवेट काम करता है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |