Advertisement
उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में सोमवार तड़के भस्म आरती के दौरान पुजारियों ने भगवान संग 40 क्विंटल फूलों से होली खेली। मंगलवार को भगवान के साथ रंग गुलाल से होली खेली जाएगी।
बाबा महाकाल मंदिर में सोमवार को भस्म आरती के दौरान फाग उत्सव का अपार उत्साह देखने को मिला। महाराष्ट्र से आए एक भक्त ने मंदिर के फाग उत्सव में 40 क्विंटल फूल अर्पित किए। भस्म आरती के दौरान पुजारियों ने इन्हीं पर फूलों को भगवान महाकाल को अर्पित किया और होली खेली। पुजारियों ने भक्तों पर भी फूल बरसाए। इस दौरान गर्भगृह शिव शंभू, जय शिव, जय महाकाल के जयकारों से गूंज उठा।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |