Advertisement
राजधानी भोपाल में सोमवार को एक सामाजिक संस्था ने महिला दिवस को अनोखे तरीके से सेलिब्रेट किया। संस्था के सदस्य शहर के 7 स्पॉट पर पहुंचे और गर्मी में ड्यूटी कर रही महिला पुलिसकर्मियों को ज्यूस के पैकेट दिए। ताकि, उन्हें गर्मी से राहत मिल सके। 8 मार्च को होली है। इसके चलते दो दिन पहले सोमवार को करमवीर ग्रुप फॉर नेशन ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ जाकर महिला दिवस सेलिब्रेट किया। ग्रुप के मुन्नवर खान ने बताया कि सोमवार दोपहर 12 बजे टीम एमपी नगर चौराहा, व्यापमं चौराहा, रोशनपुरा चौराहा, कंट्रोल रूम चौराहा, रेत घाट चौराहा, लालघाटी चौराहा और डीपो चौराहा पर पहुंची। यहां पर ड्यूटी कर रही महिला पुलिसकर्मियों को ज्यूस के पैकेट दिए गए।महिला पुलिसकर्मियों के सम्मान में हर साल कुछ न कुछ इवेंट करते हैं। इसलिए इस बार भी ज्यूस के 200 से ज्यादा पैकेट चौराहों पर ड्यूटी कर रही महिला पुलिसकर्मियों को दिए गए। इससे बेहतर महिला दिवस नहीं मना सकते। टीम में गौरव बावनकुले, शुभम चौधरी, हिमांशु श्रीवास्तव आदि सदस्य मौजूद थे।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |