Advertisement
उज्जैन। जिले के घट्टिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आगर रोड पर ग्राम निपानिया के पास रविवार को एक तेज रफ्तार कन्टेनर और कार के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कार सवार रिलायंस कंपनी के छह कर्मचारियों में तीन गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि शेष तीन की मौत की सूचना है, लेकिन पुष्टि नहीं हो पाई है।
राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची और घायलों को उपचार के लिए एम्बुलेंस से जिला अस्पताल रवाना किया। थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान औ उपनिरीक्षक राहुल चौहान मौके पहुंचकर मामले में जांच में जुटे हैं। पुलिस ने कंटेनर को जब्ती में लिया है। पुलिस के अनुसार रिलायंस कंपनी के कर्मचारी इंदौर से आगर एक शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |