Advertisement
सबलगढ़। सबलगढ़ थाना क्षेत्र स्थित काजोना घाटी खदान धसकने से पत्थरों के नीचे दबकर दो मजदूरों की मौत हो गई। नेतराम बंजारा पुत्र हरिज्ञान उम्र 35 वर्ष को मृत अवस्था में बाहर निकाला गया। वहीं घायल बंटी पुत्र प्रभु आदिवासी उम्र 37 वर्ष निवासी पोलाहित रघुनाथपुर को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उसे जिला चिकित्सालय मुरैना रेफर कर दिया गया।
रास्ते में बंटी की भी मौत हो गई। पाटई सरकार हनुमान मंदिर के पास स्थित सफेद पत्थर तोडऩे की क्रेशर मशीन पर यह हादसा हुआ। जिसमें मजदूर बंटी और नेतराम दब गए। हादसा शनिवार सुबह करीब 8 बजे हुआ। हादसा होने के बाद मजदूरों ने कड़ी मशक्कत कर 2 घंटे बाद पत्थरों में दबे मजदूर नेतराम को मृत अवस्था में बाहर निकाला। वहीं मजदूर बंटी को घायल अवस्था में सिविल हॉस्पिटल सबलगढ़ लाया गया।
घायल बंटी को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है। जिसकी रास्ते में मौत हो गई। थाना प्रभारी जितेन्द्र गुर्जर हादसे की जानकारी लगते हुए मौके पर पहुंच गए उन्होंने घायल मजदूर को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रास्ते में घायल मजदूर ने भी दमतोड़ दिया। दोनों मजदूरों के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को शव सुपुर्द किए गए।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |