Advertisement
टीकमगढ़ की देहात थाना पुलिस ने भाजपा नेता सहित तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। भाजपा नेता जीतू सेन पर किसान हरचरण अहिरवार के साथ मारपीट करने का आरोप है। पुलिस ने मारपीट की धाराओं के साथ एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।देहात थाना पुलिस ने बताया कि 42 वर्षीय हरचरण अहिरवार ने थाने में जीतू सेन, राजीव सेन और अरविंद यादव के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित के शरीर में कई जगह चोट के निशान मिले। उन्होंने बताया कि हरचरण अहिरवार ने शिकायत में बताया कि वह रामदेवी पटेरिया की जमीन ठेके पर लेकर खेती कर रहा है।शुक्रवार रात जीतू सेन, राजीव सेन और अरविंद यादव खेत पर पहुंचे। उन्होंने जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। घटना में पीड़ित के सिर और हाथ पैर में चोटें आई हैं। पीड़ित किसान की शिकायत पर देहात थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 506, 34 सहित एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। देहात थाना पुलिस ने बताया कि फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस ने घटनास्थल से दो मोटर साइकिल भी बरामद की है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |