Advertisement
धार। धार मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मांडू म गाड़ी दरवाजा के खतरनाक मोड़ परशुक्रवार को 40 मजदूरों से भरी पिकअप वाहन पलट गई, जिसमें सभी लोग घायल हो गए। घायलों में 20 बच्चे भी शामिल थे।
जानकारी के अनुसार मांडू से यह मजदूर खेत में से आलू निकालने के लिए ग्राम बगड़ी जा रहे थे, इसी दौरान पिकअप वाहन तेज गति के कारण अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी खा गया। सभी घायलों को नालछा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया इसके बाद गंभीर घायलों को 108 एंबुलेंस व बस के माध्यम से धार के जिला भोज चिकित्सालय लाया गया। जहां सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |