Advertisement
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के जन्म-दिवस 5 मार्च को सभी 413 नगरीय निकायों में निर्मित "शिव वाटिका" में 23 हजार 360 पौधे लगाये जायेंगे। मुख्यमंत्री चौहान द्वारा इसी दिन लाड़ली बहना योजना शुरू की जा रही है। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान के जन्म के 64 वर्ष (23 हजार 360 दिन) 5 मार्च को पूरे होंगे। पौध-रोपण सुबह 8 बजे से सभी नगरीय निकायों में होगा।
नगरीय विकास मंत्री ने कहा कि शिव वाटिका में महिलाओं द्वारा प्राथमिकता से पौध-रोपण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण-संरक्षण और संवर्धन के लिए हर क्षण समर्पित हमारे मुख्यमंत्री के लिए पौध-रोपण जन्मदिन का सबसे बड़ा उपहार है। पौध-रोपण की तैयारी 3 मार्च से शुरू हो जायेगी। स्थानीय प्रजाति के पौधों को प्राथमिकता से लगाया जायेगा।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |