Advertisement
मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में एक ट्रक ने बुजुर्ग दंपती और बाइक सवार परिवार को कुचल दिया। इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, वहीं पांच साल की बच्ची समेत बुजुर्ग और एक बाइक सवार घायल है। बच्ची की हालत गंभीर है, उसे नागपुर रेफर किया गया है। ये दर्दनाक हादसा सीसीटीवी में कैद हो गया है। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर ट्रक कब्जे में ले लिया है।हादसा शनिवार रात जिले के कुरई थाने के पास नागपुर-सिवनी हाईवे पर हुआ। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि, बुजुर्ग दंपती सड़क पार कर रहे थे, उसी दौरान बाइक सवार पति-पत्नी अपनी पांच साल की बेटी के साथ डिवाइडर के यूटर्न पर खड़े थे। इतने में पीछे से तेज रफ्तार ट्रक आया और बुजुर्ग दंपती को टक्कर मार दी। बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं उसका पति घायल हो गया। इस दंपती को बचाने के लिए ट्रक ड्राइवर ने जब वाहन दाईं ओर घुमाया तो वहां खड़ा बाइक सवार परिवार भी उसकी चपेट में आ गया। जिसके बाद उस पर सवार तीनों लोग नीचे गिर गए। हादसे में घायल महिला और बच्ची को अस्पताल ले जाया गया। जहां महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि बच्ची की हालत गंभीर है। महिला के पति को मामूली चोटें आई हैं।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |