Advertisement
कोलार थाना क्षेत्र में ज्यादती का शिकार हो चुकी किशोरी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। करीब तीन महीने पहले उसने कोलार थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया था। पुलिस के मुताबिक 16 वर्षीय किशोरी आठवीं की छात्रा थी। मंगलवार रात करीब नौ बजे उसने बाथरूम की छत के कुंदे में फंदा लगाकर फांसी लगा ली। पिता जब घर लौटे तो घटना का पता चला। फंदे से उतारकर बेटी को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। छात्रा ने अपने मुंहबोले मामा के खिलाफ तीन महीने पहले दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया था। वारदात के बाद से ही आरोपी फरार है। माना जा रहा है कि इसी गम में उसने ये कदम उठाया होगा।
युवक ने की खुदकुशी, महिला की संदिग्ध मौत
कमला नगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली, वहीं महिला की इलाज के दौरान संदिग्ध मौत हो गई। राजीव नगर निवासी अजय उर्फ बैजनाथ पारदी मंगलवार रात घर में अकेले थे। रात नौ बजे परिवार घर लौटा तो अजय को फंदे पर लटका देखा। वहीं, बापू नगर निवासी अंजू सिंह ठाकुर को मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे परिवार ने अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |