Advertisement
चूना भट्टी स्थित कंफर्ट गार्डन में जिम संचालक के मकान से करीब एक लाख रुपए के जेवर चोरी हो गए।
कंफर्ट गार्डन निवासी 29 वर्षीय अंकुर सिंह जिम संचालक हैं। बीती 25 सितंबर को उनकी मां ने अपने जेवर उतारकर अलमारी में रखे थे। इसमें लॉक नहीं लगा था। सुबह उनका नौकर और नौकरानी काम करने आए। दोपहर करीब दो बजे उनकी मां ने अलमारी खोली तो लॉकर में रखे जेवर गायब थे। इसमें सोने की चेन, हीरे की दो अंगूठी समेत अन्य कीमती जेवर रखे थे। चूना भट्टी पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर लिया है। परिवार ने नौकर पर शक जाहिर किया है।
वहीं, वैशाली नगर निवासी 28 वर्षीय मृदुला सिंह एम्स के इंजीनियरिंग ऑफिस में क्लर्क हैं। बागसेवनिया पुलिस के मुताबिक मंगलवार को मृदुला दफ्तर पहुंचीं तो कंप्यूटर रखा था। बुधवार सुबह दफ्तर में रखा उनका कंप्यूटर समेत अन्य सामान गायब था। उनकी शिकायत पर पुलिस ने चोरी का केस दर्ज किया है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |