Advertisement
ग्वालियर से एक घटना सामने आयी है। जहाँ एक सिरफिरे आशिक़ ने युवती के सर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। जिसके बाद आरोपी ने उसकी अगली सुबह ख़ुदकुशी कर ली। एकतरफा प्यार के चलते युवक ने इस घटना को अंजाम दिया। युवती सोमवार की रात 8 बजे अपनी चचेरी बहन के साथ बाजार से सब्ज़ी लेकर लौट रही थी। जहाँ आरोपी ने सरे आम युवती के सर पर गोली मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। युवती की हत्या के दुसरे दिन (मंगलवार) सुबह आरोपी ने खुदको गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
क्या है मामला ?
बताया जा रहा है की आरोपी गिर्राज कटारे (25) और युवती साक्षी गुप्ता (20) एकदूसरे को 4 साल से जानते थे,आरोपी युवती से प्यार करता था। लेकिन युवती की शादी कहीं और तय हो जाने से वो नाराज़ था। आरोपी अपनी भाभी को लेकर साक्षी के घर रिश्ते की बात करने भी गया लेकिन युवती और उसके घर वाले इस रिश्ते के लिए नहीं माने।आरोपी की भाभी ने बताया की वह काफी परेशान था। और कह रहा था की यदि साक्षी ने कही और शादी की तो में उससे देख लूंगा। युवती के पिता मनोज कुमार गुप्ता का मुरार में चाय का स्टॉल है और वे वहीँ किराये के घर में रहते है ।लड़की मूल रूप से शिवपुरी के भौती गांव में रहती थी।और शादी की खरीदारी करने अपने पिता के पास मुरार आयी हुई थी।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |