Advertisement
नागदा/उज्जैन। मप्र के उज्जैन जिले में स्थित औद्योगिक नगर नागदा में बुधवार रात लगभग 12 बजे पुलिस और कंजरों के बीच मुठभेड़ में गोलीबारी हुई जिसमें एक कंजर घायल हुआ। यह घटना शहर से लगभग चार किमी दूर दूर बेरछा रोड़ पर गांव टूटियाखेड़ी के पास हुई।
थाना प्रभारी श्याम सुंदर शर्मा के मुताबिक कंजरों के बारे ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस को सूचना मिली थी। इस दौरान पुलिस पेट्रालिंग कर रही थी। गांव टूटियाखेड़ी के समीप एक मोटरसाइकिल पर तीन लोग दिखे जिनको रोकने का प्रयास किया। इन लोगों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी 7 राउड फायर किए। इस घटना में एक मोटर साइकिल सवार के पांव में गोली लगी है, जबकि अन्य दो मौके से भाग गए। जो घायल हुआ उसका नाम मिठूसिंह निवासी गांव अरनिया टोकड़ा तहसील आलोट जिला रतलाम बताया जा रहा है। घायल को सरकार अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस टीम में शर्मा के साथ एएसआई प्रशांत गुंजाल, मनोहर, इंश्वर आदि शामिल थे।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |