Advertisement
आरोपी अंकुर साहू गिरफ्तार
कोलार में एक डॉक्टर के फार्म हाउस पर रेप किये जाने का मामला सामने आया है।
कोलार थाने के एसआई गौरव सिंह बुंदेला के मुताबिक मूलत: छत्तीसगढ़ निवासी 22 वर्षीय महिला पति और बेटे के साथ बैरागढ़ चीचली में रहती है। पास में ही डॉ. अमरनाथ अरोरा का फार्म हाउस है। आरोपी अंकुर साहू सोमवार रात महिला को फार्म हाउस पर ले गया और ज्यादती की। वारदात के वक्त महिला का पति घर पर नहीं था। देर रात घर लौटे पति को महिला ने घटना बताई और थाने पहुंचकर केस दर्ज करवाया। पुलिस ने अंकुर को गिरफ्तार कर लिया है।
दिव्यांग से ज्यादती: बिलखिरिया स्थित एक गांव में रहने वाली 26 वर्षीय युवती दिव्यांग है। पुलिस के मुताबिक रविवार रात युवती की मां किसी काम से बाहर गई थी। तभी पड़ोस में रहने वाला 19 वर्षीय संदीप काना ने घर में घुसकर ज्यादती की।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |