Advertisement
उज्जैन। ग्राम जगोटी में रहने वाला युवक पत्नी को लेने ससुराल ग्राम बांदका गया था। वहां से उसने तबियत खराब होने की सूचना परिजनों को दी। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर परिजन रवाना हुए यहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद युवक को मृत घोषित कर शव पीएम के लिये रखवा दिया।
रामसिंह पिता मोहन सिंह पंवार 25 वर्ष निवासी ग्राम जगोटी बुधवार को पत्नी को लेने बांदका गया था। यहां किसी बात को लेकर ससुरालजनों से विवाद हुआ। उसने देर रात परिजनों को फोन पर तबियत बिगडऩे की सूचना दी। परिजन रामसिंह को लेकर जिला अस्पताल के लिये रवाना हुए लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। रामसिंह का 7 वर्ष पहले विवाह हुआ था। पुलिस के अनुसार रामसिंह का ससुरालजनों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, संभवत: जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मृत्यु हुई है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |