Advertisement
इंदौर। खजराना क्षेत्र स्थित स्क्रैप गोदाम में मंगलवार देर रात आग लग गई। आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन इस पर काबू नहीं पाया जा सका। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने तीन टैंकर पानी डालकर आग पर काबू पाया। घटना में स्क्रैप का सामान जल कर राख हो गया।
जानकारी अनुसार शहर के खजराना थानांर्तगत ईमान लाइन स्थित स्क्रैप के एक गोदाम में मंगलवार देर रात आग लग गई। गोदाम से आग की लपटें निकलती देख क्षेत्र के लोगों में अफरा तफरी मच गई। आग इतनी भीषण थी कि थोड़ी देर में विकराल रुप ले लिया। आसपास के लोगों ने तुरंत हादसे की सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब एक घंटे की कढ़ी मशक्कत के बाद दमकल टीम ने तीन टैंकर पानी की मदद से आग पर काबू पाया। आग से गोदाम में रखा लाखों रुपए का स्क्रैप जलकर नष्ट हो गया। फिलहाल आग लगने के कारण अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |