Advertisement
कटनी। जिले के माधवनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सागर पुलिया के पास निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर सेन्ट्रिल लगाने के दौरान शुक्रवार को सुबह तीन मजदूर अचानक नीचे गिर गए। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रैफर किया गया है। वहीं, पुलिस ने मामलों को जांच में लिया है।
माधवनगर थाना पुलिस के अनुसार, शहर के माधवनगर इलाके में सागर पुलिस के पास रेलवे लाईन के ऊपर से एक बड़े पुल का निर्माण किया जा रहा है। इस निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर शुक्रवार को सुबह सेन्ट्रिग लगाई जा रही थी। इसी दौरान यहां काम कर रहे तीन मजदूर पुल के ऊपर से नीचे गिर गए, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद अन्य मजदूर उन्हें लेकर पास ही डॉ. विकास क्लीनिक पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जबलपुर रैफर कर दिया। इसी दौरान जबलपुर ले जाते समय एक मजदूर की रास्ते में मौत हो गई। अस्पताल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की। मृतका का नाम ग्राम बरगवां निवासी विनय पाल बताया गया है। वहीं, घायलों के नाम अभी सामने नहीं आए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |