Advertisement
शिवपुरी। जिले के खनियाधाना थाना क्षेत्र अंतर्गत एक आवासीय विद्यालय के छात्र ने शुक्रवार को सुबह छात्रावास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की।
खनियाधाना थाना पुलिस के अनुसार, टीमकगढ़ का रहने वाला 17 वर्षीय प्रांजल जैन खनियाधाना के आवासीय विद्यालय में कक्षा दसवीं का छात्र था। वह विद्यालय के छात्रावास में ही रहता था। शुक्रवार को सुबह छात्रावास के अन्य छात्रों ने उसे फांसी के फंदे पर लटकते देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर शव को पंचनामा का कार्रवाई के पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल, छात्र ने यह कदम क्यों उठाया, इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |