Advertisement
झाबुआ। झाबुआ कोतवाली थाना पुलिस ने मंगलवार को एक महिला की शिकायत पर क्षेत्र के पूर्व विधायक शांतिलाल बिलवाल के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। युवती ने पुलिस को बताया है कि पूर्व विधायक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली थाना पुलिस के अनुसार, जिले के ग्राम मोहनपुरा निवासी एक महिला ने मंगलवार को थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है कि झाबुआ के पूर्व विधायक शांतिलाल बिलवाल ने वर्ष 2004 में शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया था और बाद में शादी की बात से मुकर गया। थाना प्रभारी केशव पाण्डव ने बताया कि महिला की शिकायत पर प्रकरर्ण दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |