Advertisement
जबलपुर। जिले के गढा थाना क्षेत्र में बीती रात एक युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती के शव को फांसी के फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।
गढ़ा थाना पुलिस के अनुसार, शनिवार की रात सूचना मिलना थी कि क्षेत्र के बीटी रोड निवासी 21 वर्षीय युवती संध्या दुबे ने अपने घर में फांसी लगा, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। युवती ने यह कदम क्यों उठाया, इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |