Advertisement
जबलपुर। जिले के मझौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बीछी के पास गुरुवार को सुबह एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 15 यात्री घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि चार की हालत गंभीर हैं, जिन्हें जबलपुर रैफर किया गया है। पुलिस ने मामले का जांच में लिया है। हादसे का कारण स्टेयरिंग फैल होने बताया जा रहा है।
मझौली थाना पुलिस के अनुसार, तिवारी ट्रैवल्स की बस गुरुवार को सुबह मझौली से यात्रियों को लेकर जबलपुर जा रही थी। इसी बीच ग्राम बीछी के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया गया है कि बस में 35 से अधिक यात्री सवार थे, जिनमें से 15 यात्री हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को मझौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चार गंभीर रूप से घायलों को जबलपुर मैडिकल कॉलेज रैफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल, घायलों के नाम सामने नहीं आए हैं।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |