Advertisement
युवती ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
शिवपुरी। शिवपुरी शहर के फिजिकल कॉलेज थाना अंतर्गत संजय कॉलोनी में रहने वाली एक युवती ने बीती रात अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस के अनुसार, संजय कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय निखत खान ने बुधवार की रात अपने घर में फांसी लगा ली। परिजनों ने उसे फांसी के फंदे पर लटकते देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा और मामले की जांच शुरू की। फिलहाल, आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने गुरुवार को सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |