Advertisement
राजधानी भोपाल से सटे पिपरिया जाहिर पीर में एक आरा मशीन से लकड़ी पकड़ाई है। मशीन में लकड़ियो को व्यवसायिक उपयोग के लिए लाया गया था। इसकी सूचना मुखबिरों ने भोपाल उड़नदस्ता को दे दी, जिस पर कार्रवाई की गई है। जिन प्रजातियों के पेड़ों की लकड़ी मिली है उनकी कटाई पर हाल ही में हाईकोर्ट ने रोक लगाई है।
भोपाल सामान्य वन मंडल के उड़नदस्ता रेंजर आरके चतुर्वेदी ने बताया कि डीएम सोनवाने की आरा मशीन से लकड़ी मिली है। प्राथमिक कार्रवाई में पता चला है कि बगैर परिवहन अनुज्ञा पत्र के पीपल, नीलगिरी व बबूल की लकड़ी का परिवहन किया गया है। इस संबंध में कार्रवाई की जा रही है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |