Advertisement
टीटी नगर क्षेत्र में रहने वाली एक युवती के साथ घर में घुसकर अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने युवती के पति के दो दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। टीटी नगर पुलिस के मुताबिक इलाके में रहने वाली 26 वर्षीय युवती एक निजी फर्म में नौकरी करती है। उसका पति वर्तमान में एक आपराधिक मामले में जेल में बंद है। मंगलवार-बुधवार की रात युवती घर पर अकेली थी। इस दौरान उसके पति के दोस्त मोनू और गुलशन ने घर में घुसकर उसके साथ अश्लील हरकत कर दी। बुधवार सुबह युवती ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करा दी।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |