Advertisement
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने बुधवार को बरखेड़ा पठानी में मोतीलाल भुजिया नमकीन के कारखाने पर छापा मारा। यहां नमकीन मिक्चर, सेव, उपवास में उपयोग होने वाली फरियाली नमकीन बनाई जा रही थी। इन चीजों को पॉम आयल से बनाया जा रहा था। फरियाली के पैकेट में यह नहीं लिखा जा रहा था यह पॉम आयल से बनाई जा रही है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीके वर्मा ने बताया कि कारखाने में 11 महिलाएं नमकीन बना रही थीं। महिलाओं ने सिर पर कैप नहीं लगाई थी। उनके बाल खुले हुए थे। नमकीन बनाने के बाद बचे हुए तेल को फेंक दिया जाना चाहिए, लेकिन यहां उसी तेल में नया तेल डाला जा रहा था। यहां से नमकीन और नमकीन बनाने में उपयोग होने वाले तेल के सैेंपल लेकर जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला में भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने तक के लिए एक क्विंटल नमकीन जब्त कर ली गई है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |