Advertisement
शहर में हत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शहर में चौथे दिन में हत्या की यह दूसरी वारदात बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार पीसी नगर के समीप स्थित मीरा नगर में रहने वाली एक महिला ने पड़ोसी से विवाद होने के बाद, 2 वर्ष की बच्ची की गला घोंटकर हत्या कर दी।
वारदात के बाद महिला ने घटना पर पर्दा डालने के लिए बच्ची के शव को थैले में भरकर एक रेस्टोरेंट के पास फेंक दिया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने जांच की। जिसके बाद इस घटना का खुलासा हुआ।
मिली जानकारी के अनुसार मीरा नगर में रहने वाली मोहिनी का विवाद अनुषा नामक महिला से हो गया। ये दोनों महिलाएं एक ही बिल्डिंग में निवास करती हैं। दोनों का विवाद किसी बात पर हो गया। जिसके बाद तैश में आकर अनुषा ने मोहिनी की बेटी हर्षिता का गला घोंट दिया। बताया गया है कि बच्ची खेल रही थी, इसी दौरान महिला बच्ची को वहां से ले गई और बच्ची की हत्या कर दी।
जिसके कारण दम घुटने से हर्षिता की मौत हो गई। हर्षिता के दम तोड़ने के बाद, अनुषा घबरा गई। उसे कुछ समझ नहीं आया। उसने वारदात को छुपाने का प्रयास किया और हर्षिता के शव को एक थैले में भरकर, क्षेत्र से कुछ दूरी पर स्थित दाना पानी रेस्टोरेंट के पास फेंक दिया। जब यह महिला थैले को फेंक रही थी उसी दौरान कुछ लोगों ने उसे देख लिया। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को लेकर जांच की तो उसकी पहचान हर्षिता के तौर पर हुई। इसके बाद पुलिस ने महिला से पूछताछ की। जिस पर महिला ने हर्षिता की हत्या की बात कबूल कर ली।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |