Video

Advertisement


राहुल गांधी का फोन सुरक्षित नहीं तो महिलाओं की निजता कैसे सुरक्षित रहेगी : रीना बोरासी
congress

भोपाल। राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फोन टैपिंग करवाने के आरोप को लेकर मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस ने भोपाल में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी ने कहा कि यदि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का फोन सुरक्षित नहीं है, तो आम महिलाओं की निजता और फोन की सुरक्षा की क्या गारंटी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के मन में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि जब एक बड़े नेता की निजता पर सवाल खड़े हो रहे हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी। रीना बोरासी ने कहा कि फोन टैपिंग का मुद्दा किसी एक नेता तक सीमित नहीं है। यह हर नागरिक की निजता और व्यक्तिगत स्वतंत्रता से जुड़ा सवाल है।

 

मीडियाकर्मियों से बातचीत में उन्होंने प्रधानमंत्री से पूछा कि वह राहुल गांधी के साथ सामने-सामने बहस से क्यों बच रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कई बार बहस की चुनौती दी है, लेकिन प्रधानमंत्री सामने नहीं आ रहे हैं।रीना बोरासी ने घोषणा की कि महिला कांग्रेस इस मुद्दे को प्रदेश के सभी जिलों तक ले जाएगी। अलग-अलग जिलों में प्रदर्शन कर केंद्र सरकार से जवाब मांगा जाएगा।

 

महिला कांग्रेस ने फोन टैपिंग के आरोपों की निष्पक्ष जांच और नागरिकों की निजता की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

Kolar News 14 November 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.