Video

Advertisement


जनजातीय गौरव दिवस पर डही में होगा मुख्य आयोजन, मोदी वर्चुअली करेंगे संबोधित
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

 

भोपाल। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश में 14 से 16 नवंबर तक तीन दिवसीय राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान जनजातीय संस्कृति, परंपरा और स्वतंत्रता आंदोलन में जनजातीय नायकों के योगदान को केंद्र में रखा जाएगा।

 

मुख्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम 15 नवंबर को धार जिले के डही में आयोजित होगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे और प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री मोहन यादव कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

 

इसी अवसर पर डही माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना का लोकार्पण किया जाएगा। यह परियोजना धार और आलीराजपुर जिले के किसानों को सिंचाई के लिए नर्मदा का जल उपलब्ध कराएगी। इससे क्षेत्र में खेती का विस्तार होगा और किसानों को सिंचाई में मदद मिलेगी।

 

15 नवंबर को डही के साथ आलीराजपुर जिले के जोबट में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राज्यपाल और मुख्यमंत्री धार पहुंचकर भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। मुख्यमंत्री धार में रोड शो करेंगे और ग्रामीणों से सीधे संवाद कर योजनाओं के क्रियान्वयन तथा हितग्राहियों को मिल रहे लाभों की जानकारी लेंगे।

 

मुख्यमंत्री धार जिले में मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना के अंतर्गत पात्र पट्टेधारियों के भूखंड और मकानों की रजिस्ट्री अपने समक्ष कराएंगे। साथ ही जिले में करोड़ों रुपये की लागत के विकास कार्यों की सौगात दी जाएगी।

 

कार्यक्रम में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह, अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान सहित जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

 

तीन दिवसीय आयोजन के अंतर्गत 16 नवंबर को खंडवा जिले और शहडोल जिले के ब्यौहारी में भी राज्य स्तरीय कार्यक्रम होंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से जनजातीय समाज की गौरवशाली परंपराओं और जनजातीय अंचलों में चल रही विकास व जनकल्याण योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

Kolar News 14 November 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.