Video

Advertisement


जबलपुर को देश का नंबर-1 स्वच्छ शहर बनाने का संकल्प लें : मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

 

जबलपुर। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को जबलपुर के मानस भवन में आयोजित सफाई मित्र सम्मान समारोह में कहा कि संगमरमर की नगरी जबलपुर अब देश में स्वच्छता के लिए भी जानी जाएगी। स्वच्छता सर्वेक्षण-2025-26 में जबलपुर को देश में दूसरा स्थान मिला है। यह उपलब्धि स्वच्छता कर्मियों के परिश्रम से मिली है।

 

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि जबलपुर के नागरिकों और सफाई मित्रों की मेहनत से शहर को यह मुकाम मिला है। अब सभी को मिलकर जबलपुर को देश का नंबर-1 स्वच्छ शहर बनाने का संकल्प लेना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता भारतीय संस्कृति का हिस्सा है। दीपावली से पहले सफाई का विशेष महत्व होता है और झाड़ू का पूजन इसी परंपरा से जुड़ा है। शीतला माता को स्वच्छता की देवी माना जाता है।

उन्होंने कहा कि जबलपुर ने स्वच्छता सर्वेक्षण के हर पैरामीटर में अच्छा प्रदर्शन किया है। नगर निगम को 182 सीएनजी वाहन मिलेंगे। कचरा संग्रहण स्टेशन और ठोस कचरा प्रबंधन परियोजना के लिए 75 करोड़ रुपये की राशि राज्य और केंद्र सरकार देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सफाई मित्रों की सुरक्षा के लिए नमस्ते योजना चलाई जा रही है। इसमें सुरक्षा उपकरण और स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा है। सफाई कर्मियों को आयुष्मान योजना का लाभ भी मिलेगा। सभी कर्मियों को आयुष्मान कार्ड बनवाने चाहिए।

 

मुख्यमंत्री ने महाकौशल क्षेत्र के विकास पर कहा कि जबलपुर-भोपाल-इंदौर इकोनॉमिक कॉरिडोर की योजना बनाई गई है। जबलपुर में आरजीपीवी का एक केंद्र स्थापित होगा। महाकौशल क्षेत्र को आने वाले समय में कई बड़ी परियोजनाओं की सौगात मिलेगी। इस अवसर पर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कहा कि कोरोना काल में सफाई मित्रों ने सैनिकों की तरह काम किया। उन्हीं के प्रयासों से जबलपुर और ग्वालियर को पुरस्कार मिले हैं।

Kolar News 14 November 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.