Advertisement
भोपाल। मध्यप्रदेश में औद्योगीकरण को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग ने 18 जिलों में 21 नए औद्योगिक क्षेत्र अधिसूचित कर दिए हैं। इन क्षेत्रों का विकास कुल 412 हेक्टेयर भूमि पर किया जाएगा।
भोपाल जिले में आरा मशीन क्लस्टर के लिए रातीबड़ के अलावा आगरिया छापर में औद्योगिक क्षेत्र अधिसूचित किया गया है। इसके अलावा पन्ना में बड़ा गांव, सीहोर में इच्छावर, देवास में कालूखेड़ी, बुरहानपुर में सातापयरी, सीधी में बाड़ीटोला, धार में रायण और सरदारपुर, रायसेन में समनापुर जागीर, शिवपुरी में बदरवास, खरगोन में डाबरिया, निवाड़ी में निवाड़ी भाटा, नीमच में सगराना, कटनी में टिकरिया, जबलपुर में मोहिनिया, बड़वानी में घटवा, मंदसौर में पानपुर, छतरपुर में धामची, निवाड़ी में बड़ेडी जंगल और बैतूल में उड़दन गुड क्लस्टर शामिल हैं।
एमएसएमई मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप ने बताया कि प्रदेश को अग्रणी औद्योगिक एवं निवेश केंद्र बनाने के लिए यह पहल महत्वपूर्ण है। इससे एमएसएमई इकाइयों को उद्योग स्थापना और विस्तार के लिए विकसित भूमि मिलेगी, स्थानीय उद्यमशीलता को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार व स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |