Video

Advertisement


केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी की स्मृति में हुआ त्रयोदशी कार्यक्रम, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी श्रद्धांजलि
आदित्यनाथ सीएम

 

भोपाल, 12 नवंबर 2026: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी स्वर्गीय श्रीमती काशी बाई जी की स्मृति में गुरुवार को भोपाल में त्रयोदशी एवं गंगाजली पूजन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे नेताओं ने दिवंगत माताजी को भावभीनी श्रद्धांजलि दी और परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

 

श्रद्धांजलि देने वालों में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रमुख रूप से शामिल रहे। इसके अलावा हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण साव भी भोपाल पहुंचे। सभी नेताओं ने काशी बाई जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और शिवराज सिंह चौहान एवं उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल दिया।

 

स्वर्गीय काशी बाई जी का 30 अक्टूबर 2026 को भोपाल एम्स में इलाज के दौरान निधन हुआ था। वे लंबे समय से बीमार थीं और उनका उपचार चल रहा था। उनका अंतिम संस्कार सीहोर जिले के जैत गांव में पारंपरिक वैदिक रीति से किया गया था।

Kolar News 12 November 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.