Advertisement
रायपुर, 12 नवंबर 2026: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज भोपाल में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी स्वर्गीय श्रीमती काशी बाई जी के त्रयोदशी संस्कार में सम्मिलित होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय काशी बाई जी के चित्र पर पुष्पांजलि चढ़ाई और शोकाकुल चौहान परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि मां का स्नेह, आशीर्वाद और संस्कार मनुष्य के जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होते हैं। माताजी का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।
श्री साय ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करें।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |