Video

Advertisement


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कुलैथ में पशुपालक सम्मेलन सह पशु मेले का करेंगे शुभारंभ
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

भोपाल, 12 नवंबर 2026: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार 13 नवंबर को ग्वालियर जिले के ग्राम कुलैथ में आयोजित विशाल पशुपालक सम्मेलन सह पशु मेले का शुभारंभ करेंगे। किसान कल्याण वर्ष के तहत आयोजित यह कार्यक्रम किसानों और पशुपालकों को एक मंच पर लाने के साथ ही उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने का माध्यम बनेगा। कार्यक्रम के दौरान कृषि, पशुपालन एवं अन्य विभागीय योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किए जाएंगे।

 

सम्मेलन में लगने वाली विशेष प्रदर्शनी में उत्कृष्ट पशुपालन और उन्नत खेती-किसानी से संबंधित जानकारी प्रदर्शित की जाएगी। यहां उन्नत नस्ल के पशुओं का प्रदर्शन होगा तथा पशुपालकों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं, आधुनिक तकनीकों, बेहतर पशु प्रबंधन और आय बढ़ाने के उपायों के बारे में जानकारी दी जाएगी। इससे पशुपालक नई तकनीकों को अपनाकर पशुपालन को लाभ का व्यवसाय बनाने की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे।

 

इस अवसर पर ग्रामीण संस्कृति और लोक परंपराओं से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। कन्हैया लोकगीतों की प्रस्तुतियों के साथ बैलगाड़ी दौड़ और घुड़दौड़ जैसे पारंपरिक खेलों का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य किसानों और पशुपालकों में उन्नत पशुपालन के प्रति जागरूकता बढ़ाना, उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाना और कृषि व पशुधन से जुड़ी आजीविका के नए अवसरों को प्रोत्साहित करना है।

Kolar News 12 November 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.