Advertisement
भोपाल। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवादल ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम और रक्तदान शिविर आयोजित किया।
मप्र कांग्रेस सेवादल के संगठक अवनीश भार्गव के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में सेवादल पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और भोपाल शहर व ग्रामीण जिला सेवादल के सदस्यों ने इंदिरा गांधी और सरदार पटेल के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की।
शिविर में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। भोपाल ग्रामीण जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष लोकेश दांगी और भूपेंद्र सिंह मीणा ने भी रक्तदान में सहभागिता की।
अवनीश भार्गव ने कहा कि इंदिरा गांधी का देश की एकता, अखंडता के लिए दिया गया बलिदान प्रेरणादायी है और सरदार पटेल का राष्ट्र निर्माण में योगदान अविस्मरणीय है। उनके आदर्शों पर चलकर समाज और देश की सेवा ही सच्ची श्रद्धांजलि है। रक्तदान जरूरतमंद को नया जीवन देने का मानवीय संकल्प है और कांग्रेस सेवादल सेवा व समर्पण के साथ जनसेवा में अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |