Advertisement
भोपाल, 31 अक्टूबर 2026। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने सीधी, सिंगरौली और डिंडोरी के बॉन्डेड डॉक्टर्स से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग पर संवाद किया और समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं से ग्रामीणों का विश्वास जीतने को कहा।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण पदस्थापना सेवा का अवसर है। आशा, एएनएम, सीएचओ से निरंतर समन्वय रखें। टीबी मुक्त भारत, सिकल सेल उन्मूलन, एनीमिया मुक्त भारत सहित राष्ट्रीय कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन करें।
मातृ-शिशु मृत्यु दर घटाने के लिए शत-प्रतिशत एएनसी, पीएमएसएमए के तहत हर माह 9 और 25 तारीख को निःशुल्क जांच और हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की पहचान व समय पर रेफरल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने हेल्थ सीकिंग बिहेवियर बढ़ाने, हब एंड स्पोक मॉडल, टेलीमेडिसिन व ई-संजीवनी के उपयोग और एनसीडी स्क्रीनिंग व आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को सक्रिय करने पर जोर दिया।
बताया गया कि सीधी में 16, सिंगरौली में 54 और डिंडोरी में 21 नए बॉन्डेड डॉक्टर पदस्थ हैं, जिनके आने से ओपीडी बढ़ी है। उप मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य केंद्रों में साफ-सफाई, स्टाफ व सुविधाएं सुनिश्चित करने और सुमन पंचायत कार्यक्रम को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |