Video

Advertisement


हरदीप सिंह पुरी ने मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया, मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष रहे मौजूद
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

भोपाल।  केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज मध्यप्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, दोनों उप मुख्यमंत्री, वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल सहित वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि हरदीप सिंह पुरी का नेतृत्व और मार्गदर्शन हमें पहले भी प्राप्त हुआ है। उनके नेतृत्व में मध्यप्रदेश में बीना रिफाइनरी हो या स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट, सभी में उनके द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। केंद्रीय मंत्रिमंडल में वरिष्ठ सदस्य और वरिष्ठ मंत्री होने के कारण मध्यप्रदेश को उनका और भी सहयोग प्राप्त होगा। वे मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट से निर्वाचित होकर जाएंगे, हमें पूर्ण विश्वास है कि वे निर्वाचित होंगे।

 

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि आज केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया है। इस दौरान मुख्यमंत्री, दोनों डिप्टी सीएम और वरिष्ठ मंत्री मौजूद रहे। हरदीप सिंह पुरी का नेतृत्व हमें हमेशा प्राप्त हुआ है और उनके मंत्रिमंडल के कार्यकाल के दौरान भी मध्यप्रदेश को बहुत सहयोग मिला है।

Kolar News 31 October 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.