Advertisement
भोपाल, 30 अक्टूबर 2026। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश से राज्यसभा प्रत्याशी हरदीप सिंह पुरी शनिवार 31 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करेंगे। केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राज्यसभा प्रत्याशी हरदीप सिंह पुरी शनिवार को प्रातः 11 बजे प्रदेश कार्यालय से नामांकन दाखिल करने के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर सहित वरिष्ठ नेतृत्व की उपस्थिति में विधानसभा पहुंचकर नामांकन दाखिल करेंगे।
इससे पहले प्रत्याशी हरदीप सिंह पुरी, मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल एवं संगठन महामंत्री चंद्रशेखर वरिष्ठ नेतृत्व के साथ प्रातः 10:30 बजे प्रदेश कार्यालय में पार्टी के महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर नमन करेंगे।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |