Advertisement
रायपुर, 30 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चक्रवात अर्नब के कारण प्रदेश के विभिन्न जिलों में फसलों को हुए नुकसान को गंभीरता से लेते हुए सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावित किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और उन्हें समय पर राहत मिले, इसके लिए जिला प्रशासन पूरी संवेदनशीलता और तत्परता से काम करे।
उन्होंने निर्देश दिया कि प्रभावित क्षेत्रों में फसलों के नुकसान का शीघ्र आकलन कर RBC 6-4 के प्रावधानों और निर्धारित मानदंडों के अनुसार पात्र किसानों को सहायता राशि उपलब्ध कराई जाए। सर्वे से लेकर राहत वितरण तक की पूरी प्रक्रिया में अनावश्यक देरी न हो, यह सुनिश्चित किया जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्नदाताओं के हितों की रक्षा करना और उन्हें हरसंभव संबल प्रदान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है और इस कठिन समय में सरकार हर प्रभावित किसान के साथ मजबूती से खड़ी है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |