Advertisement
भोपाल, 30 अक्टूबर। मध्यप्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को दीपावली से पहले बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महंगाई भत्ते (DA) में 2 प्रतिशत वृद्धि का निर्णय लिया है। CM ने X पर पोस्ट कर जानकारी दी कि राज्य सरकार ने हमेशा कर्मचारियों और पेंशनरों के हितों का ध्यान रखा है।
कैसे मिलेगा लाभ -
- *DA वृद्धि:* 2% की बढ़ोतरी जनवरी 2026 से लागू मानी जाएगी।
- *एरियर:* जनवरी से सितंबर तक के 9 महीने के एरियर का भुगतान 3 समान मासिक किस्तों में किया जाएगा।
- *नकद भुगतान:* अक्टूबर के वेतन जो नवंबर में मिलेगा, उसमें बढ़ा हुआ DA नकद मिलेगा।
- *पेंशनर्स को भी लाभ:* पेंशनर्स के महंगाई राहत (DR) में भी जुलाई 2026 से 2% की वृद्धि की गई है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |