Advertisement
भोपाल, 30 अक्टूबर।* मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डिंडोरी के बलराम कृषि महोत्सव को वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि डिंडोरी में कृषि क्षेत्र में नवाचार और विकास की अपार संभावनाएं हैं। इंदौर एयरपोर्ट से संबोधन में CM ने कहा कि डिंडोरी उनका प्रिय जिला है और वे यहां के प्रभारी भी रह चुके हैं। यहां किसानों ने सकारात्मक माहौल बनाया है।
*CM की घोषणाएं -*
- *कोदो, कुटकी और धान की खरीदी:* किसानों को उनकी परंपरागत उपज का सही दाम देने के लिए सरकार कोदो, कुटकी और धान की खरीदी करेगी।
- *आयुर्वेद कॉलेज की सौगात:* डिंडोरी को हाल ही में आयुर्वेद महाविद्यालय मिला है, साथ ही अन्य विकास कार्य भी हुए हैं।
- *गौपालन को बढ़ावा:* किसान कल्याण वर्ष में हर विकासखंड के वृंदावन गांव में उत्कृष्ट गौपालकों को पुरस्कृत किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि बलराम कृषि महोत्सव किसानों को नई तकनीक से जोड़ने का माध्यम है। यह इस श्रृंखला का 49वां आयोजन है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |