Advertisement
भारतीय नौसेना के युद्धपोत INS त्रिशूल ने इटली के सिवितावेचिया में अपनी पोर्ट कॉल 28 अक्टूबर को पूरी की। यह तैनाती भूमध्य सागर में चल रही ऑपरेशनल डिप्लॉयमेंट का हिस्सा है।
इस दौरान दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच पेशेवर बातचीत, क्रॉस-डेक विजिट और सांस्कृतिक आदान-प्रदान हुआ।
INS त्रिशूल के कमांडिंग ऑफिसर ने इटली के फ्लीट कमांडर से मुलाकात की, वहीं भारतीय नौसैनिकों ने इटली के विमानवाहक पोत ITS Cavour का दौरा किया।
इटली में भारतीय राजदूत वाणी राव और इतालवी नौसेना के फ्लीट कमांडर वाइस एडमिरल ऑरेलियो डी कैरोलिस ने जहाज का दौरा कर क्रू से बातचीत की। जहाज पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में सिवितावेचिया के मेयर, 13 देशों के रक्षा दूत और भारतीय प्रवासी शामिल हुए।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |