Advertisement
भोपाल।* राजधानी में नशे के कारोबार पर निशातपुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 292 नशीले इंजेक्शन के साथ 20 वर्षीय युवक प्रेम शर्मा को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी पीपुल्स मॉल के पास इंजेक्शन की डिलीवरी देने जा रहा है। इस पर न्यू जेल रोड स्थित सी-साइट रेस्टोरेंट के पास घेराबंदी कर उसे दबोचा गया।
तलाशी में आरोपी के पास से 146 ब्यूप्रेनॉर्फिन और 146 फेनिरामाइन इंजेक्शन मिले। ब्यूप्रेनॉर्फिन NDPS एक्ट के तहत प्रतिबंधित मादक पदार्थ है। आरोपी इसके वैध दस्तावेज और लाइसेंस नहीं दिखा सका।
पुलिस ने 292 इंजेक्शन जब्त कर आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/22(ख) के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है, वह पहले लूट और मारपीट के मामलों में गिरफ्तार हो चुका है।
पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर नशे के इंजेक्शन की सप्लाई चेन और मुख्य सप्लायर का पता लगाने में जुटी है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |