Video

Advertisement


*लाल परेड ग्राउंड में मां राजराजेश्वरी का कोटि अर्चन, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत सपरिवार हुए शामिल
मंत्री राजपूत

 

भोपाल।* ऐतिहासिक लाल परेड ग्राउंड पर सोमवार शाम राष्ट्र संत रावतपुरा सरकार के सान्निध्य में मां राजराजेश्वरी का हरिद्रा कोटि कुंकुमार्चन महाअनुष्ठान हुआ। इसमें खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत अपनी पत्नी सविता सिंह राजपूत के साथ सपरिवार शामिल हुए और 20 हजार श्रद्धालुओं के साथ महाहवन में आहुति दी।

 

मंत्री राजपूत ने कहा कि रावतपुरा सरकार के सान्निध्य में एक करोड़ अर्चन और महाहवन सनातन संस्कृति की शक्ति का प्रकटीकरण है। सनातन ही हमारी पहचान और संस्कार है। व्यस्तता के बीच भी वैदिक परंपराओं को नहीं भूलना चाहिए।

 

अनुष्ठान में 238 प्रकार की जड़ी-बूटियों से हवन किया गया। वैदिक मंत्रों से पूरा मैदान गूंज उठा। कार्यक्रम में प्रदेश भर सहित अन्य राज्यों से हजारों श्रद्धालु पहुंचे।

Kolar News 27 October 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.