Video

Advertisement


*वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान: धार में कांग्रेस की बैठक, 1 नवंबर को दिल्ली महारैली में जुटेंगे कार्यकर्ता*
umang singhar

धार, 27 अक्टूबर 2026।* मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में कथित अनियमितताओं और पात्र मतदाताओं के नाम काटे जाने के विरोध में कांग्रेस ने अभियान तेज कर दिया है। एआईसीसी के राष्ट्रव्यापी वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत मंगलवार को धार के जिला कांग्रेस कार्यालय में संगठनात्मक बैठक हुई। बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक मो. आरिफ नसीम खान और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे, अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी ने की।

 

बैठक का मुख्य एजेंडा 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन के शीर्ष नेताओं के नेतृत्व में होने वाली महारैली की तैयारी थी। धार जिले से रिकॉर्ड भागीदारी का संकल्प लिया गया।

 

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ चुनाव की नहीं, लोकतंत्र और संविधान बचाने की है। मतदाता सूची से सुनियोजित तरीके से नाम हटाना लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला है। कार्यकर्ताओं को गांव-गांव और बूथ स्तर तक जाकर प्रभावित मतदाताओं की मदद करने और महारैली में अधिकतम संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया।

 

केंद्रीय पर्यवेक्षक मोहम्मद आरिफ नसीम खान ने कहा कि भाजपा वोट चोरी कर सरकार बनाती है और राहुल गांधी वोट चोरी की शिकायतों को पुख्ता रिकॉर्ड के साथ उठा रहे हैं। अभियान को प्रभावी बनाने के लिए संगठन के हर विंग को तालमेल से काम करना होगा और बूथ स्तर पर मतदाता सूची का अवलोकन करना होगा।

 

जिला अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी ने जिले की प्रत्येक पंचायत और गांव में चौपाल लगाने और प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपने की जानकारी दी। पूर्व विधायक रवि जोशी, विधायक भंवर सिंह शेखावत और विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता लोकतंत्र की बुनियाद है और अभियान को बूथों तक ले जाना होगा। सुरेंद्र सिंह हनी बघेल ने सभी इकाइयों से मिलकर काम करने का आह्वान किया।

 

बैठक में पूर्व विधायक पांचीलाल मेड़ा, राधेश्याम मुवेल, सोहेल निसार सहित कई पदाधिकारियों ने संबोधन दिया। संचालन अजय सिंह ठाकुर ने किया और आभार राजेश पटेल ने माना। बड़ी संख्या में ब्लॉक अध्यक्ष, मंडलम अध्यक्ष और मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Kolar News 27 October 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.